CORONA... ( घर वापसी ) ' इस शहर में मज़दूर जैसा कोई दर बदर नहीं , जिसने सबके घर बनाये उसका कोई घर नहीं ...' हजारो लाखो लोगो का वापस अपने मुलुक ( गाँवों ) की तरफ पैदल , साइकिल पर , चोरी छुपे , भूखे - प्यासे कई दिनों तक भीड़ की शकल में जाना . आने वाले दिनों में कोई बड़ी महामारी की वजह न बने . पर इन लोगो की भी मज़बूरी है वो बता रहे है नहीं गए तो भूख से मर जायेगे और फिर कम से कम घर वालो के सामने तो मरेंगे . सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिस कर रही है पर साधन तो है जितने है और लोग अनगिनत . शायद यही वजह रही होगी की ट्रैन को...